रूस नेपाली नागरिकों का अनुबंध खत्म करने को तैयार : नेपाल के उप प्रधानमंत्री

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Mar 2024 07:46 PM
रूस नेपाली नागरिकों का अनुबंध खत्म करने को तैयार : नेपाल के उप प्रधानमंत्री

ऑडियो सुनें

काठमांडू. नेपाल के उप प्रधानमंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ ने कहा है कि रूस ने उन नेपाली नागरिकों के अनुबंध रद्द करने के लिए अपनी ”सैद्धांतिक सहमति” दे दी है जो रूसी सेना में शामिल हो गए थे और रूस-यूक्रेन युद्ध में शामिल हैं. ‘रिपब्लिका’ अखबार की खबर के मुताबिक, विदेश मंत्री का भी प्रभार संभाल रहे श्रेष्ठ ने एक संसदीय बैठक में सूचित किया कि रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह ”सेना में शामिल हुए लोगों के अनुबंध रद्द करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत है.” उन्होंने कहा कि फिलहाल इसका तौर-तरीका अभी तय नहीं हुआ है लेकिन मॉस्को में नेपाली दूतावास लगातार इस मामले पर नजर रख रहा है.

श्रेष्ठ ने कहा, ”यूक्रेन में बंधक बनाए गए लोगों की तस्वीरें जारी की गई हैं. उन्हें नेपाल वापस लाने के प्रयास किये जा रहे हैं.” ‘काठमांडू पोस्ट’ के मुताबिक, नेपाल में रूस के राजूदत एलेक्सेई नोविकोव और श्रेष्ठ के बीच मुलाकात के बाद विदेश मंत्री का यह बयान सामने आया है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  2. 2 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  3. 3 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  4. 4 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
By Yogesh Kumar Sahu