‘वर्चुअल’ क्वार्टर-फाइनल में मुंबई से भिड़ेगी दिल्ली, अर्जुन तेंदुलकर को मिलेगा एक मैच?

मुंबई. दिल्ली कैपिटल्स का भाग्य अब उसके ही हाथ में हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लगभग ‘क्वार्टर फाइनल’ की तरह बने मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सभी क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज करना चाहेगी. कप्तान ऋषभ पंत की टीम के लिये जहां यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है तो वहीं मुंबई इंडियंस सत्र का समापन जीत से करना चाहेगी, हालांकि पांच बार की चैम्पियन के लिये यह मायने नहीं रखेगा. सत्र में प्रबल दावेदार के रूप में उतरी मुंबई को नीलामी में खराब रणनीति का खामियाजा भुगतना पड़ा. मुंबई इंडियंस की बात की जाये तो इस मैच में सभी की दिलचस्पी होगी कि महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आखिर में एक मैच मिलता है या नहीं क्योंकि वह दो सत्र में 27 मैचों में बेंच पर ही बैठे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button