राज ठाकरे ने अयोध्या के पांच जून के दौरे को रद्द किया

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 20 May 2022 04:12 PM
राज ठाकरे ने अयोध्या के पांच जून के दौरे को रद्द किया
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार को ऐलान किया कि पांच जून का उनका अयोध्या का दौरा रद्द कर दिया गया है. ठाकरे ने ट्विटर पर कहा कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर का उनका दौरा फिलहाल रद्द कर दिया गया और वह 22 मई की सुबह पुणे में एक रैली के दौरान इस पर अपनी बात रखेंगे. ठाकरे का ट्वीट उन खबरों के बीच आया है कि वह स्वस्थ नहीं हैं. मनसे प्रमुख ने हाल में तब विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने मांग की थी कि मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटाए जाएं, अन्यथा उनकी पार्टी के कार्यकर्ता मस्जिदों के बाहर ऊंची आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news