बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 उम्मीदवारों ने दाखिल किया 18 नामांकन पत्र

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Mar 2024 08:16 PM
बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 उम्मीदवारों ने दाखिल किया 18 नामांकन पत्र
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन के अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 अ्भ्यियथयों ने 18 नामांकन पत्र दाखिल किया है.

उन्होंने बताया कि आज नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महेश कश्यप और कांग्रेस के उम्मीदवार कवासी लखमा शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को होगी. नाम वापसी की तिथि 30 मार्च 2024 है. प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा .

राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि राज्य में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत दूसरे चरण के लिए 28 मार्च 2024 बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी की जाएगी. कंगाले ने बताया कि दूसरे चरण में महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिए अभ्यर्थी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे.

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के अंतर्गत नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि चार अप्रैल 2024 है. नामांकन पत्रों की संवीक्षा पांच अप्रैल को होगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि आठ अप्रैल है. दूसरे चरण के लिए मतदान तिथि 26 अप्रैल है. राज्य की शेष सात सीटों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ (एसटी), कोरबा, जांजगीर-चांपा (एससी) और सरगुजा (एसटी) में सात मई को अंतिम चरण में मतदान होगा.

भाजपा और कांग्रेस दोनों ने सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. राज्य में बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी क्रमश: दो और 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होने की संभावना है. राज्य में भाजपा ने तीन बार 2004, 2009 और 2014 में 11 में से 10 लोकसभा सीटें जीती थीं. जबकि 2019 में भाजपा ने 11 में से नौ सीटें जीती थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu