नए संसद भवन में मामूली आग लगी: अधिकारी

नयी दिल्ली. मध्य दिल्ली में नए संसद भवन में शनिवार दोपहर मामूली आग लग गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि निर्माण के दौरान इमारत की सुरक्षा के लिए लगाए गए कपड़े में आग लग गई. दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर मिली और दमकल की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं.

उन्होंने कहा कि यह मामूली आग थी और संसद परिसर के अंदर मौजूद दमकल र्किमयों ने दमकल की गाड़ियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही उस पर काबू पा लिया. उन्होंने बताया कि सोमवार को भी संसद भवन के नजदीक सेंट्रल विस्टा परियोजना में कार्यरत मजदूरों के लिए बनाए गए तीन अस्थायी आश्रयस्थल में भी आग लग गई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button