NIA और BJP के बीच ‘अपवित्र गठजोड़’ : तृणमूल कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 Apr 2024 05:45 PM
NIA और BJP के बीच ‘अपवित्र गठजोड़’ : तृणमूल कांग्रेस
ऑडियो सुनें

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने रविवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच ‘अपवित्र गठजोड़’ है. पार्टी ने यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग ने इस मुद्दे पर ‘स्पष्ट रूप से चुप्पी साध’ ली है.

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ” एनआईए और भाजपा के बीच बनता गठजोड़ महसूस हो रहा है. तृणमूल नेताओं और आदर्श आचार संहिता के खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं.” बनर्जी ने कहा कि ”यह मिलीभगत जारी है. निर्वाचन आयोग चुप्पी साधकर निष्पक्षता सुनिश्चित करने के अपने दायित्वों की अनदेखी कर रहा है.”

बनर्जी के पोस्ट से पहले टीएमसी नेता कुणाल घोष ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने 26 मार्च को शहर के न्यू टाउन इलाके में अपने अपार्टमेंट में एनआईए के एक अधिकारी से मुलाकात की थी और राज्य के विभिन्न हिस्सों से लोकसभा चुनाव से पहले एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए जाने वाले टीएमसी नेताओं की एक सूची सौंपी थी. घोष के मुताबिक उक्त नेता पूर्वी बर्धमान जिले का है और पहले तृणमूल का सदस्य था.

घोष ने कहा, ”मैं उस नेता को चुनौती देता हूं कि या तो वह उस दिन की अपनी गतिविधि को लेकर पर्याप्त सबूत दें और मेरे आरोपों का खंडन करें या हम 48 घंटों के बाद उनके कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज सबूत के साथ सामने आएंगे.” जल्दबाजी में बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में मौजूद पश्चिम बंगाल की वरिष्ठ मंत्री और पार्टी की राज्य महिला इकाई की प्रमुख चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि वह केवल इतना ही कहेंगी कि एनआईए ने चुनाव से ठीक पहले 2022 के विस्फोट के मामले की जांच शुरू की है और ”भूपतिनगर में प्रमुख टीएमसी नेताओं की संलिप्तता पाई.”

उन्होंने कहा कि ”इससे पता चलता है कि यह सिर्फ एनआईए द्वारा एक घटना के संबंध में कुछ लोगों को गिरफ्तार करने और स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करने का मामला नहीं है. यह केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके भाजपा द्वारा टीएमसी के खिलाफ गहरी साजिश को दर्शाता है.” आसनसोल के पूर्व महापौर और वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने एक टीवी चैनल से कहा कि बढ.ते भ्रष्टाचार और महिलाओं तथा गरीब ग्रामीणों के खिलाफ आतंक और अत्याचार के मामलों में संलिप्तता के कारण टीएमसी को अपने पैरों तले जमीन खिसकती दिख रही है और इसलिए वह ”झूठी और काल्पनिक कहानियां गढ. रही है.”

तिवारी ने कहा, ”अगर टीएमसी नेता कुणाल घोष इस बात का सबूत नहीं दे पाते हैं कि मैं या हमारा कोई नेता एनआईए जांच को प्रभावित करने या उनके किसी अधिकारी से मिलने में शामिल था, तो मैं उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर करूंगा.” भाजपा प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने संवाददाताओं से कहा कि टीएमसी के आरोप दिखाते हैं कि राज्य की सत्तारूढ. पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के गलत कृत्यों में संलिप्तता के बढ.ते सबूतों से हाताश है और इसलिए झूठी कहानियां गढ. रही है.

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में 2022 के विस्फोट मामले में दो मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार करने गई एनआईए की एक टीम पर शनिवार को कथित तौर पर भीड़ द्वारा हमला किया गया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जांचकर्ताओं पर ग्रामीणों पर हमला करने का आरोप लगाया था. एनआईए ने कहा कि भूपतिनगर में हुए हमले में उसका एक अधिकारी घायल हो गया और एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu