ओडिशा: कंधमाल में बुदामाहा पुल से 10 फुट की ऊंचाई से नीचे गिरा स्कूटर, तीन लोगों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 08 Apr 2024 01:55 PM
ओडिशा: कंधमाल में बुदामाहा पुल से 10 फुट की ऊंचाई से नीचे गिरा स्कूटर, तीन लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

फुलबनी: ओडिशा के कंधमाल जिले में एक स्कूटर पुल से करीब दस फुट नीचे गिर गया, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रविवार की रात तीन लोग ‘डंडा नाच’ (लोक नृत्य) देखने के बाद रायकिया गांव लौट रहे थे, लेकिन इसी बीच उनका स्कूटर सड़क के किनारे लगे खंभे से टकरा गया और बुदामाहा पुल से लगभग 10 फुट नीचे गिर गया।

तीनों मृतकों की पहचान 27 वर्षीय ब्रह्मानंद भोई, 25 वर्षीय बसंत पांडा और 25 वर्षीय कुशल डिगल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav