देवेंद्र प्रताप सिंह सहित तीन नए सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 25 Apr 2024 09:42 PM
देवेंद्र प्रताप सिंह सहित तीन नए सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन नवनिर्वाचित सदस्यों को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई. शपथ लेने वाले तीन नए सदस्यों में छत्तीसगढ़ से देवेंद्र प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश से तेजवीर सिंह और उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट शामिल हैं. सभापति के कार्यालय ने शपथ ग्रहण की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, “भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के निर्वाचित सदस्यों को आज संसद भवन में शपथ दिलाई.”

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu