सुकमा: मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 29 Apr 2024 07:45 PM
सुकमा: मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है.

उन्होंने बताया कि किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेसेलपाड़ और आस-पास के जंगलों में किस्टाराम एरिया कमेटी के माओवादिओं की उपस्थिति की सूचना मिलने पर डीआरजी (डि्ट्रिरक्ट रिजर्व गार्ड), बस्तर फाइटर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि दल आज सुबह करीब सात बजे क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की.

उन्होंने बताया कि कुछ देर तक गोलीबारी करने के बाद नक्सली भाग गए. बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक नक्सली का शव और हथियार बरामद किया गया. अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है. क्षेत्र में खोज अभियान जारी है. उन्होंने बताया कि इस घटना के साथ इस वर्ष अब तक बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 81 नक्सली मारे गए हैं. क्षेत्र के कांकेर जिले में 16 अप्रैल को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu