अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी टाइम पत्रिका के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 23 May 2022 10:04 PM
अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी टाइम पत्रिका के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल
ऑडियो सुनें

न्यूयार्क. अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी और अधिवक्ता करूणा नंदी को ‘टाइम’ पत्रिका के 2022 के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में सोमवार को शामिल किया गया. सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी चिनंिफग, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल, एप्पल के सीईओ टिम कुक और टीवी शो प्रस्तोता ओपरा विनफ्रे के नाम शामिल है.

टाइम में अडाणी की प्रोफाइल में कहा गया है , ‘‘अडाणी का एक समय में क्षेत्रीय रहा कारोबार अब हवाईअड्डों, निजी बंदरगाहों से लेकर उपभोक्ता वस्तुओं तक फैल गया है. अडाणी समूह विश्व की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था की राष्ट्रीय स्तर की बड़ी कंपनी है, हालांकि लोगों की नजरों से दूर रहते हुए अडाणी खामोशी से अपना साम्राज्य बना रहे हैं.’’ पत्रिका ने करूणा नंदी के बारे में कहा है कि वह न सिर्फ एक अधिवक्ता हैं, बल्कि एक सक्रियतावादी भी हैं जो अदालत कक्ष के अंदर और बाहर बदलाव के लिए बहादुरी से अपनी आवाज उठाती हैं.

इसमें कहा गया है कि वह महिला अधिकारों की पैरोकार हैं, जिन्होंने बलात्कार रोधी कानूनों में सुधार की हिमायत की और कार्यस्थल पर यौन उतपीड़न से जुड़े मुकदमे लड़े हैं. हाल में, वह वैवाहिक बलात्कार को कानूनी छूट देने वाले भारत के एक कानून को चुनौती देने वाली वाद से संबद्ध रही हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu