छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल: 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे आज…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 09 May 2024 11:05 AM
छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल: 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे आज…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे आज 12.30 बजे घोषित किए जा रहे हैं। इन दोनों ही कक्षाओं की मेरिट लिस्ट भी जारी होगी।

मंडल अध्यक्ष रेणु पिल्लै और सचिव पुष्पा साहू नतीजे जारी करेंगी। ये परीक्षाएं मार्च में हुई थी। और रिकार्ड समय में मूल्यांकन पूरा होने के बाद आज घोषित किए जाएंगे। ये नतीजे पिछले वर्ष से पांच दिन पहले जारी किए जा रहे हैं।

ये नतीजे सीजीबीएसई के आफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र वहां रोल नंबर और संबंधित डिटेल के साथ अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। सचिव सुश्री साहू ने बताया कि प्रावीण्य सूची भी आज जारी कर दी जाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav