छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 13 May 2024 09:03 AM
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में रविवार शाम से मौसम में बदलाव हुआ है। राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में बीती रात बारिश हुई है और सोमवार सुबह भी बादल छाए हुए हैं। बीती रात हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना

है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने रायपुर के साथ-साथ आस पास के इलकों और दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, बलौदाबाजार, सूरजपुर, दंतेवाड़ा समेत अन्य कई जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने के अनुमान के साथ-साथ बारिश होने की संभावना भी जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रायपुर में दिन भर बादल छाए रहेंगे और यहां भी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav