रायगढ़: भालू के हमले में महिला की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 15 May 2024 06:32 PM
रायगढ़: भालू के हमले में महिला की मौत
ऑडियो सुनें

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भालू के हमले में फारेस्ट बीट गार्ड की मां की मृत्यु हो गई. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले के छाल वन परिक्षेत्र में आज सुबह भालू के हमले में एक फॉरेस्ट बीट गार्ड श्याम अघरिया की मां की मौत हो गयी . उन्होंने बताया कि उनकी पहचान इंदरमती अघरिया (70) के तौर पर की गयी है जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी.

धरमजयगढ़ वन मंडल के अधिकारी अभिषेक जोगावत ने बताया कि आज सुबह 10 बजे छाल रेंज के अंतर्गत बोजिया गांव के जंगल में इंदरमती तेंदूपत्ता एकत्र करने गई थी, जब वह जंगल में थी तब एक भालू ने उसपर हमला कर दिया. जिससे इस घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

जोगावत ने बताया कि जब अन्य ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी. बाद में वन विभाग के दल ने महिला का शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा. उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा मृतका के परिजनों को 25 हजार रुपए की तत्कालिक आर्थिक सहायता राशि दी गई है. वन विभाग मामले की जांच कर रहा है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu