छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच कार में लगी आग, तीन लोगों ने वाहन से कूदकर बचाई जान…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 21 May 2024 05:17 PM
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच कार में लगी आग, तीन लोगों ने वाहन से कूदकर बचाई जान…

ऑडियो सुनें

कवर्धा: जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के कोदवागोडांन शराब दुकान के पास मुख्य मार्ग पर अचानक कार में आग लगने से गाड़ी जलकर खाक हो गई.

कार में सवार तीन लोगों ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई. घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मिली जानकारी के अनुसार तीन युवक गाड़ी रोककर जाम छलका रहे थे.

कल इसी मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटने से 19 मजदूरों की मौत हुई थी. आज सभी मृतकों को एक साथ ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी.

By Nandkishoryadav