प्रधानमंत्री मोदी बोले- सारे शहजादों का शटर गिरने वाला है, चार जून को मनेर के लड्डू बटेंगे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 25 May 2024 04:37 PM
प्रधानमंत्री मोदी बोले- सारे शहजादों का शटर गिरने वाला है, चार जून को मनेर के लड्डू बटेंगे
ऑडियो सुनें

बक्सर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोजपुरी भाषा में बक्सर के लोगों को प्रणाम किया। कहा कि अब साफ दिख रहा है कि सारे शहजादों का शटर गिरने वाला है। बिहार के शहजादे अब आराम से जमानत और अमानत का काम देखेंगे। कांग्रेस के शहजादे ने भी छुट्टियों की तैयारी भी शुरू कर दी है। यूपी के शहजादे को तो शायद सदमा लग गया होगा। कल कह रहे थे कि बनारस में मोदी चुनाव हारने वाला है।

इतना ही नहीं इन्होंने यह भी कह दिया कि यूपी में 80 के 80 सीटें इंडी गठबंधन के लोग जीत रहे हैं। यूपी के शहजादे भाषण में यह बात बोल रहे थे। बार-बार साइकिल पंचर होने का सदमा लग गया या फिर कांग्रेस के शहजादे की संगत में आ गए। उन्हें ऐसी संगत से बचना चाहिए। 2024 के चुनाव में वैसे ही इनकी गपोड़बाजी खुल जाने वाली है, जैसे 2022 के विधानसभा चुनाव में हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि चार जून को बिहार में मनेर के लड्डू बटेंगे।

आपका एक-एक वोट मोदी जी को जाएगा

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के प्रत्याशी गिरिराज सिंह कहा कि आपका एक-एक वोट मोदी जी को जाएगा। विकसित भारत के निर्माण के लिए जाएगा। इसलिए विकसित भारत के लिए अपना मत कमल निशान पर दें।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav