सुकमा: अज्ञात हमलावरों ने की पुलिसकर्मी की हत्या

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 03 Jun 2024 07:09 PM
सुकमा: अज्ञात हमलावरों ने की पुलिसकर्मी की हत्या
ऑडियो सुनें

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक पुलिस जवान की धारदार हथियारों से हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीती रात गादीरास थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने प्रधान आरक्षक सोढ़ी लक्ष्मण की धारदार हथियार से हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि लक्ष्मण गांव में आयोजित मेले में गए थे, उसी समय कुछ लोगों ने उनकी गर्दन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. इस हमले में लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद गादीरास थाने का एक दल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

उन्होंने बताया, ”घटना जिस तरीके से घटी है, उसे देखते हुए आशंका है कि इसे नक्सलियों के एक छोटे दल ने अंजाम दिया है. हालांकि, व्यक्तिगत दुश्मनी सहित सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है.” अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवान तैनात हैं तथा हमलावरों की खोज शुरू कर दी गई है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu