कोरबा: 24 चमगादड़ मृत पाए गए, भीषण गर्मी से मौत की आशंका

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 03 Jun 2024 07:13 PM
कोरबा: 24 चमगादड़ मृत पाए गए, भीषण गर्मी से मौत की आशंका
ऑडियो सुनें

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 24 चमगादड़ मृत पाए गए. वन अधिकारियों ने आशंका जताई है कि चमगादड़ों की मौत अधिक गर्मी के कारण हुई है. अधिकारियों ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए चमगादड़ों के शव के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पाली वन क्षेत्र के परसदा गांव में रविवार को एक तालाब के करीब चमगादड़ों के शव मिलने की सूचना मिली थी.

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पशु चिकित्सकों के एक दल को वनर्किमयों के साथ मौके पर भेजा गया. अधिकारियों ने कहा, ”प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि चमगादड़ों की मौत हीट स्ट्रोक से हुई है, लेकिन मौत के कारणों के बारे में सही जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही मिल सकेगी.” उन्होंने बताया कि विभाग मामले की जांच कर रहा है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu