दिल्ली सरकार ने खिलाड़ियों को दिया तोहफा, अब रात 10 बजे तक खुलेंगे स्टेडियम

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 26 May 2022 03:43 PM
दिल्ली सरकार ने खिलाड़ियों को दिया तोहफा, अब रात 10 बजे तक खुलेंगे स्टेडियम
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्देश दिए हैं कि दिल्ली सरकार के सभी खेल सुविधाएं खिलाड़ियों के लिए रात 10 बजे तक खुली रहेंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आदेश के बाद अब खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए अधिक समय मिलेगा और अब खिलाड़ी रात 10 बजे तक अभ्यास कर पाएंगे।

इस बात को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा कि ‘स्टेडियम जल्द बंद हो जाने से खिलाड़ियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी स्टेडियम को रात 10 बजे तक खोलने के आदेश दिये हैं। ‘

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav