धमतरी: महिला और उसकी नाबालिग बेटी का शव घर से बरामद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 13 Jun 2024 07:12 PM
धमतरी: महिला और उसकी नाबालिग बेटी का शव घर से बरामद
ऑडियो सुनें

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में पुलिस ने एक मकान से 35 वर्षीय महिला और उसकी नाबालिग बेटी का शव बरामद किया है. पुलिस को संदेह है कि दोनों ने आत्महत्या की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिव चौक में पुलिस ने बुधवार देर रात खुशबू शर्मा और उसकी 13 वर्षीय बेटी का शव बरामद किया, जो फांसी के फंदे से लटके थे .

उन्होंने बताया कि खुशबू के परिजनों ने जब पुलिस को घटना की जानकारी दी तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया. बाद में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खुशबू पिछले 10 साल से अपनी बेटी के साथ अपने मायके में रह रही थी. छह साल पहले उसने अपने पति से तलाक ले लिया था.

उन्होंने बताया कि वह आजीविका के लिए यहां एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में काम कर रही थी. हाल ही में उसकी नौकरी चली गयी, जिसके बाद से वह अवसाद में थी. अधिकारियों ने बताया, ”प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चल रहा है आर्थिक संकट के कारण महिला ने यह कदम उठाया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu