बीमा नियामक इरडा ने यूलिप को ‘निवेश उत्पाद’ के रूप में विज्ञापित करने पर लगाई रोक…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 21 Jun 2024 12:23 PM
बीमा नियामक इरडा ने यूलिप को ‘निवेश उत्पाद’ के रूप में विज्ञापित करने पर लगाई रोक…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने एक मुख्य परिपत्र जारी कर ‘यूनिट ंिलक्ड बीमा योजनाओं’ (यूलिप) को ‘निवेश उत्पाद’ के रूप में प्रचारित करने पर रोक लगा दी है।

इरडा के 19 जून के परिपत्र में कहा गया कि ‘यूनिट-ंिलक्ड’ या ‘इंडेक्स-ंिलक्ड’ बीमा उत्पादों को ‘निवेश उत्पाद’ के रूप में विज्ञापित नहीं किया जाएगा।

बीमा कंपनियों को स्पष्ट रूप से यह बताना होगा कि बाजार से जुड़ी बीमा योजनाएं पारंपरिक बंदोबस्ती पॉलिसियों से भिन्न हैं और उनमें जोखिम भी होता है।

इसी तरह, भाग लेने वाली (बोनस के साथ) बंदोबस्ती पॉलिसियों को पहले ही यह बताना होगा कि मुनाफे में अनुमानित बोनस की गारंटी नहीं है।

इरडा ने कहा कि परिवर्तनीय वार्षिकी भुगतान विकल्प के साथ ंिलक्ड बीमा उत्पादों और वार्षिकी उत्पादों के सभी विज्ञापनों में जोखिम कारकों का खुलासा किया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav