नए सत्र के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Jun 2024 10:54 PM
नए सत्र के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नए शैक्षणिक सत्र के आरंभ के अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है. अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिवार का और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें. मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नव प्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं दी, जो पहली बार अक्षर ज्ञान करेंगे. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शिक्षकों भी संदेश दिया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी नई पीढ़ी को आपको सौंप रहा है. आप इन्हें शिक्षा प्रदान कर, संस्कारित कर, विकसित छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार करें.

उल्लेखनीय है कि 18 जून से नए सत्र का आरंभ करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन भीषण गर्मी के चलते इसे स्थगित करते हुए मुख्यमंत्री साय के आदेशानुसार नया सत्र 26 जून से आरंभ करने का निर्णय लिया गया.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे साप्ताहिक ‘जनदर्शन’ 27 जून से होगा शुरू
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आम जनों से मुलाकात का कार्यक्रम ‘जनदर्शन’ 27 जून से शुरू हो रहा है. यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में जन सरोकारों की बातें होंगी. साय जनदर्शन में समस्याओं को सुनकर उसका यथोचित निराकरण भी करेंगे. इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी आदि भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे. जनदर्शन में आमजन सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे. मुख्यमंत्री साय वहीं पर समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी करेंगे. जनदर्शन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं.

By Yogesh Kumar Sahu