सेंसेक्स पहली बार 79,000 अंक के पार, निफ्टी नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 27 Jun 2024 11:02 AM
सेंसेक्स पहली बार 79,000 अंक के पार, निफ्टी नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर
ऑडियो सुनें

मुंबई: घरेलू बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद तेजी आई और सेंसेक्स पहली बार 79,000 अंक के स्तर को पार कर गया। निफ्टी भी अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद 339.51 अंक चढक़र 79,013.76 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली ने उछाल में अहम योगदान दिया।

निफ्टी भी 97.6 अंक चढक़र 23,966.40 के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक मंिहद्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। मारुति, टेक मंिहद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.07 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,535.43 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav