बुमराह मुझसे 1000 गुना बेहतर गेंदबाज: कपिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 27 Jun 2024 07:34 PM
बुमराह मुझसे 1000 गुना बेहतर गेंदबाज: कपिल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने कहा कि जब वह गेंदबाजी करते थे, तब से तुलना की जाये तो जसप्रीत बुमराह उनसे 1000 गुना बेहतर गेंदबाज हैं. बुमराह मौजूदा टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने अब तक 23 ओवर में 11 विकेट चटकाये हैं.

कपिल ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ”बुमराह मुझसे 1000 गुना बेहतर गेंदबाज हैं. ये युवा हमसे कहीं बेहतर हैं. हमारे पास अधिक अनुभव था. वे बेहतर हैं. ” बुमराह को इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज माना जाता है. भारत के लिए 26 टेस्ट खेल चुके इस गेंदबाज ने 159 विकेट चटकाये हैं. वह 89 वनडे में 149 विकेट और 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 85 विकेट झटक चुके हैं.

कपिल ने अपने करियर का समापन 434 टेस्ट विकेट के विश्व रिकॉर्ड के साथ किया था और उन्हें अब तक के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक माना जाता है. उन्होंने 253 वनडे विकेट भी लिए हैं. भारत को 1983 में पहला विश्व कप खिताब दिलाने वाले 65 वर्षीय कपिल ने मौजूदा राष्ट्रीय टीम के फिटनेस स्तर की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा, ”खिलाड़ी बहुत अच्छे हैं. उत्कृष्ट हैं. वे अधिक फिट हैं. वे बहुत अधिक मेहनती हैं. वे शानदार हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu