भारतीय क्रिकेट टीम ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की, खूब लगे हंसी-ठहाके….

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 04 Jul 2024 02:13 PM
भारतीय क्रिकेट टीम ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की, खूब लगे हंसी-ठहाके….
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली:

29 जून को बारबाडोस में टी-20 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया आज सुबह दिल्ली पहुंची। मुंबई के लिए उड़ान भरने के लिए भारतीय टीम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गई है। 2 बजे फ्लाइट पकड़कर खिलाड़ी 4 बजे तक मुंबई पहुंचेंगे और 5 बजे वहां रोड शो होना है जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

मुंबई में टीम इंडिया के विजय परेड के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) सत्यनारायण चौधरी ने कहा, “भारतीय क्रिकेट टीम आज शाम मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम आ रही है। हमने इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची टीम इंडिया
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद टीम इंडिया दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गई है। कुछ देर में विश्व विजेता टीम मुंबई के लिए रवाना होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav