सुकमा में पांच नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक जब्त

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 Jul 2024 06:47 PM
सुकमा में पांच नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक जब्त

ऑडियो सुनें

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से दो बैरल ग्रेनेड लॉन्चर और एक टिफिन बम सहित विस्फोटक बरामद किए हैं. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शनिवार को जगरगुंडा पुलिस थाना क्षेत्र में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), ‘बस्तर फाइटर्स’ और जिला बल ने संयुक्त अभियान चलाया था. अभियान के दौरान सुरक्षा दल ने नक्सलियों को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार किए गए नक्सलियों की पहचान चिंतलनर पुलिस थाना क्षेत्र निवासी हेमला पाला (35), हेमला हुंगा (35), सोडी देवा (25), नुप्पो (20) और कुंजम मासा (28) के रूप में हुई है, और सभी सुरपंगुडा क्षेत्र में मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे. अधिकारियों ने बताया कि उनके पास से दो देसी बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) गोले, एक टिफिन बम, सात जिलेटिन छड़ें, नौ डेटोनेटर, विस्फोटक पाउडर और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान बरामद किए गए.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  2. 2 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  3. 3 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  4. 4 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
By Yogesh Kumar Sahu