सुकमा: महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 Jul 2024 10:12 PM
सुकमा: महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

ऑडियो सुनें

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चार नक्सलियों दिरदो हिड़मा (39), महिला नक्सली सोड़ी सोमे (30), पोड़ियाम हुंगा (25) और मुचाकी देवा (55) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. उन्होंने बताया कि नक्सली दिरदो हिड़मा पर एक लाख रुपये का इनाम है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की ‘नियद नेल्ला नार’ (आपका अच्छा गांव) योजना से प्रभावित होकर तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया. उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला, मार्गों को काटना और नक्सली पर्चे लगाने जैसे कार्यों में शामिल होने का आरोप है. अधिकारियों ने बताया कि आत्मसर्मिपत नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधायें प्रदान की जाएगी.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  2. 2 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  3. 3 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  4. 4 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
By Yogesh Kumar Sahu