रायगढ़ : पति की मृत्यु के बाद पत्नी लापता, परिजनों को आत्मदाह की आशंका

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 16 Jul 2024 07:15 PM
रायगढ़ : पति की मृत्यु के बाद पत्नी लापता, परिजनों को आत्मदाह की आशंका

ऑडियो सुनें

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के बाद से उसकी पत्नी लापता है. परिजनों का दावा है कि मृतक की पत्नी ने देर रात पति की चिता में कूदकर आत्महत्या कर ली, वहीं पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. रायगढ़ जिले के पुलिस आधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिटकाकानी गांव में कैंसर के मरीज जयदेव गुप्ता (65) की मौत होने के बाद सोमवार शाम पांच बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया.

उन्होंने बताया कि जयदेव गुप्ता की मृत्यु से दुखी उनकी पत्नी गुलाबी गुप्ता (58) रात 11 बजे किसी को बताए बगैर घर से बाहर चली गई. अधिकारियों ने बताया कि जब परिजनों ने गुलाबी गुप्ता की खोज शुरू की तो देर रात उसकी साड़ी, चप्पल और चश्मा पति की चिता के करीब मिला. इस आधार पर परिजनों का कहना है कि उसने देर रात पति की चिता में कूदकर आत्महत्या कर ली.

जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि परिजनों की आशंका के आधार पर फारेंसिक विभाग के दल और चिकित्सकों ने अंतिम संस्कार स्थल से नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजे हैं. मरकाम ने बताया कि चक्रधरनगर पुलिस ने गुलाबी गुप्ता के लापता होने पर “गुमशुदगी” का मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी को चिता में कूदकर आत्महत्या करते हुए किसी ने नहीं देखा है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  2. 2 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  3. 3 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
  4. 4 Flight or Fight : विमान अपहरण की आशंका खत्म..दुबई से तेल अवीव जा रहा विमान सुरक्षित लैंड, दोनों पायलट हिरासत में, इजरायल ने भेज दिए थे फाइटर जेट्स
By Yogesh Kumar Sahu