रायपुर: भाठागांव में देशी कट्टा के साथ रंगे हाथ दबोचा गया संदिग्ध…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 17 Jul 2024 03:37 PM
रायपुर: भाठागांव में देशी कट्टा के साथ रंगे हाथ दबोचा गया संदिग्ध…
ऑडियो सुनें

रायपुर: देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी लीलाराम सोनकर गिरफ्तार हुआ है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित विनायक सिटी रोड़ पास एक व्यक्ति अपने पास देशी कट्टा रखा है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी पुरानी बस्ती को आरोपी को देशी कट्टा के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट एवं थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम लीलाराम सोनकर निवासी अवधपुरी पुरानी बस्ती रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास 01 नग देशी कट्टा व 02 नग जिन्दा कारतूस रखा होना पाया। देशी कट्टा व जिंदा कारतूस रखने के संबंध में लीलाराम सोनकर से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था।

जिस पर आरोपी लीलाधर सोनकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग देशी कट्टा व 02 नग जिन्दा कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 298/24 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – लीलाराम सोनकर पिता विशाल सोनकर उम्र 45 साल निवासी भाठागांव राम मन्दिर पास अवधपुरी थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav