मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य मुलाकात की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 29 Jul 2024 03:05 PM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य मुलाकात की
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य मुलाकात की. बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निर्धारित समय के अनुसार दोपहर 3:55 बजे दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगे. वे शाम को 6 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए रायपुर से 26 जुलाई की शाम रवाना हुए थे. 27 जुलाई को पीएम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए. इस कार्यक्रम के बाद बीजेपी मुख्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल हुए. साथ ही रविवार की शाम सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल ओम माथुर से मुलाकात की.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav