पांच साल बाद आईपीएल को मिला नया चैंपियन, हार्दिक के ऑलराउंड प्रदर्शन से गुजरात ने राजस्थान को हराया

अहमदाबाद. गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट से शानदार जीत हासिल की. गुजरात टाइटंस ने राजस्थान के 131 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और 18.1 ओवर में जीत हासिल की.

गुजरात टाइटंस ने जीता खिताब, राजस्थान को हराया
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट से शानदार जीत हासिल की. गुजरात टाइटंस ने राजस्थान के 131 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और 18.1 ओवर में जीत हासिल की.

चहल ने तोड़ा इमरान ताहिर का रिकॉर्ड
युजवेंद्र चहल ने हार्दिक का विकेट लेते ही इतिहास रच दिया है. वह आईपीएल के किसी एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनर बन गए हैं. उन्होंने इमरान ताहिर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चहल ने इस सीजन में 27 विकेट लिए हैं जबकि ताहिर ने 26 शिकार किए थे. चहल इस विकेट के साथ ही सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं और पर्पल कैप उनके पास चली गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button