पेरिस ओलंपिक में देश के लिए तीसरा पदक लाने पर मुख्यमंत्री साय ने दी स्वप्निल कुसाले को बधाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 01 Aug 2024 07:03 PM
पेरिस ओलंपिक में देश के लिए तीसरा पदक लाने पर मुख्यमंत्री साय ने दी स्वप्निल कुसाले को बधाई
ऑडियो सुनें

रायपुर. पेरिस ओलंपिक में देश के लिए तीसरा पदक लाने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वप्निल कुसाले को हार्दिक बधाई दी है. स्वप्निल ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में आज कांस्य पदक जीता. मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि स्वप्निल ने बिल्कुल सही निशाना साधते हुए ब्रांज मेडल जीत लिया.

उनकी कड़ी मेहनत और एकाग्रता का सार्थक परिणाम पेरिस में सामने आया. देश को उन पर गर्व है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से पेरिस ओलंपिक खेलों में हमारे निशानेबाजों ने विजय से शानदार आगाज किया है उससे पूरा देश आह्लादित है. हम छत्तीसगढ़ के लोगों की ओर से भारतीय ओलंपिक दल को हार्दिक बधाई देते हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu