एनएचआरसी ने प्रदर्शन के दौरान ‘क्रूर बल’ के इस्तेमाल को लेकर कोलकाता पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 31 Aug 2024 12:53 PM
एनएचआरसी ने प्रदर्शन के दौरान ‘क्रूर बल’ के इस्तेमाल को लेकर कोलकाता पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार-हत्या मामले में पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर 27 अगस्त को कथित रूप से अत्यधिक और क्रूर बल इस्तेमाल करने के मामले में कोलकाता पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है।

एनएचआरसी ने पुलिस आयुक्त से दो सप्ताह में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। यह नोटिस बृहस्पतिवार को भारतीय मानवाधिकार पहल के ओ पी व्यास की शिकायत के बाद जारी किया गया। अपनी शिकायत में व्यास ने आरोप लगाया है कि 27 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में न्याय की मांग को लेकर छात्रों द्वारा कोलकाता में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान, पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर ‘‘अत्यधिक और क्रूर बल का प्रयोग किया’’।

शिकायत पर गौर करते हुए एनएचआरसी ने कहा है कि यदि आरोप सही हैं तो यह शांतिपूर्ण ढंग से एकत्र होने के अधिकार के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav