वज्रपात से जनहानि रोकने मुख्यमंत्री साय ने अफसरों को दिए अहम निर्देश

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 09 Sep 2024 02:00 PM
वज्रपात से जनहानि रोकने मुख्यमंत्री साय ने अफसरों को दिए अहम निर्देश
ऑडियो सुनें

रायपुर: आकाशीय बिजली से जनहानि रोकने मुख्यमंत्री साय ने अफसरों को अहम निर्देश दिए है। X पर सीएम ने लिखा, विगत दिनों प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि की दु:खद घटनाएँ सामने आई हैं। बिजली गिरने से बचाव के लिए सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है।

जिला स्तर पर आकाशीय बिजली और वज्रपात से बचाव के लिए स्थानीय भाषा में सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन करने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश जारी किए गए हैं। नगरीय निकायों, पंचायतों, गैर-सरकारी संगठनों और स्थानीय निकायों को भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है।

बरसात के मौसम में तेज बिजली चमकने या बिजली गिरने की आशंका हो तो अपनी और अपनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कृपया इन महत्वपूर्ण बचाव उपायों का पालन करें.

1. बादलों की गरज के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें- घर के अंदर रहें और पेड़ों, बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रहें।

2. धातु की वस्तुओं से दूरी बनाए रखें- बरसात के समय धातु की चीजों को न छुएं, जैसे कि छाता, छड़, और तार क्योंकि यह बिजली को आकर्षित कर सकते हैं।

3. जलाशयों से दूर रहें- पानी में बिजली की संवेदनशीलता अधिक होती है जिस कारण वह आसानी से पानी में फैल सकती है। इसलिए तालाब, नदी, या स्विमिंग पूल से दूर रहें।

4. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें- बिजली गिरने के दौरान कंप्यूटर, फोन, टीवी, आदि अन्य उपकरणों का उपयोग करने से बचें साथ ही अपने उपकरणों में इंटरनेट को भी बंद रखे।

5. अभ्यस्त सुरक्षा स्थान- यदि आप बाहर हैं और कोई सुरक्षित स्थान नहीं है, तो दोनों एड़ियों को आपस में मिलाकर कर उखडू बैठें और अपने कानों को ढक लें। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सावधानी ही उपाय है, कृपया सतर्क रहें और इन निर्देशों का पालन करें।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav