दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री मोदी आज हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 16 Sep 2024 10:11 AM
दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री मोदी आज हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे…
ऑडियो सुनें

दुर्ग: आज छत्तीसगढ़वासियों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। त्योहारी सीजन में यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी। आज पीएम मोदी राज्य को एक और वंदे भारत का तोहफा देने जा रहे हैं।

पीएम मोदी दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बता दें कि दोपहर 4:15 बजे VC के माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। ये वंदे भारत 5 घंटे में 300 किमी की दूसरी तय करेगी। तो सप्ताह 6 दिन चलेगी।

बता दें कि, इस ट्रेन की नियमित सेवा 20 सितंबर 2024 से शुरू होगी, जिसमें गाड़ी संख्या 20829/20830 दुर्ग-विशाखपट्टणम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) संचालित की जाएगी। यह ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी और यात्रियों को हाई-स्पीड ट्रैवल का नया अनुभव प्रदान करेगी। इस वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 16 कोच होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ को दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। यह 16 सितंबर से दुर्ग-रायपुर-विशाखापत्तनम के बीच चलेगी। नई वंदे भारत भगवा रंग के साथ चलेगी, जो नारंगी रंग की है। साथ ही पुराने मॉडल की तुलना में इसके फीचर्स में भी कई बदलाव किए गए हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav