सुकमा : तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 19 Sep 2024 09:39 PM
सुकमा : तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया
ऑडियो सुनें

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक महिला नक्सली समेत तीन नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में तीन नक्सलियों माड़वी भीमा (52), मड़कम हिड़मा(33) और पदाम आयते (42) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया.

उन्होंने बताया कि नक्सली भीमा दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का अध्यक्ष है तथा उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम है. वहीं हिड़मा दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का उपाध्यक्ष है. अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली पदाम आयते जनताना सरकार की अध्यक्ष है और उसके ऊपर भी एक लाख रुपये का इनाम है. उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने राज्य सरकार की ‘नियद नेल्ला नार’ (आपका अच्छा गांव) योजना से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा और शोषण से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया.

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला, गश्त करने वाले पुलिस दल की रेकी करना तथा मार्ग को नुकसान पहुंचाने की घटना में शामिल होने का आरोप है. उन्होंने बताया कि ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’ के तहत आत्मसर्मिपत नक्सलियों की सहायत की जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu