भाजपा विधायक ने फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को कर-मुक्त करने की मांग की

जयपुर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक वासुदेव देवनानी ने राजस्थान सरकार से फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को राज्य में मनोरंजन कर से मुक्त करने की मांग की है. भाजपा विधायक ने कहा कि हिंदू सम्राट की राजधानी अजमेर थी. वासुदेव देवनानी ने अजमेर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी इस फिल्म को मनोरंजन कर से मुक्त कर दिया जाता है तो युवाओं सहित अधिक लोग फिल्म देख पाएंगे.’’ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने भी बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि उनके राज्य में भी फिल्म को कर से छूट दी जाएगी. ‘सम्राट पृथ्वीराज’ शुक्रवार को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर ने अहम भूमिका निभाई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button