गढ़चिरौली में 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली दंपत्ति ने सुरक्षा बलों के समक्ष किया आत्मसमर्पण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 14 Oct 2024 07:43 PM
गढ़चिरौली में 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली दंपत्ति ने सुरक्षा बलों के समक्ष किया आत्मसमर्पण
ऑडियो सुनें

गढ़चिरौली. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सोमवार को 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली दंपती ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वरुण राजा मुचाकी उर्फ उंगा (27) एवं रोशनी विजया वाचामी (24) ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. इसमें कहा गया कि उंगा भामरागढ़ एल ओ एस का कमांडर था, और वाचामी भामरागढ़ एल ओ एस की सदस्य थी .

पुलिस के अनुसार, उंगा के नाम पर 15 अपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 10 मुठभेड़ के हैं और उस पर आठ लाख रुपये का इनाम है. वाचामी के नाम पर 23 मामले दर्ज हैं, जिनमें 13 मुठभेड़ के हैं और उस पर दो लाख रुपये का इनाम है. पुलिस ने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति के अनुसार दम्पती को 11.5 लाख रुपये मिलेंगे. पुलिस ने कहा कि तेज माओवादी विरोधी अभियानों के कारण 2022 से अब तक कम से कम 27 कट्टर माओवादियों ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu