रायपुर दक्षिण विस क्षेत्र में लागू रहेगा आदर्श आचार संहिता…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 16 Oct 2024 03:06 PM
रायपुर दक्षिण विस क्षेत्र में लागू रहेगा आदर्श आचार संहिता…
ऑडियो सुनें

रायपुर: रायपुर दक्षिण उप चुनाव का बिगुल बज चुका है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने उप चुनाव की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि केवल विधानसभा क्षेत्र में ही आदर्श आचार संहिता लागू होगी। नगर निगम और महानगर होने के कारण पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता नहीं लागू होगी। मतदान के दौरान पांच कंपनियां तैनात रहेगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि 18 से 25 अक्टूबर तक नामांकन भरा जाएगा। 13 नवंबर को मतदान के बाद 23 नवंबर को मतगणना होगी। क्षेत्र के 2 लाख 70 हजार मतदाता विधायक के तौर पर विधानसभा के लिए अपना प्रतिनिधि चुनेंगे।

रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,70,936 हैं, जिनमें से 1,33,713 पुरुष और 1,37,171 महिला मतदाता शामिल हैं। इनके अलावा तृतीय लिंग के 52 मतदाता पंजीकृत हैं। विधानसभा क्षेत्र में सेवा मतदाताओं की संख्या 59 है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 253 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जिनमें से 10 संगवारी मतदान केंद्र, 5 आदर्श मतदान केंद्र और 5 युवा मतदान केंद्र होंगे। 227 मतदान केंद्र में लाइव स्क्रीनिंग होगी। मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए 5 कंपनियां तैनात की जाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav