पंजाब में कांग्रेस के चार वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हुए

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 04 Jun 2022 05:40 PM
पंजाब में कांग्रेस के चार वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हुए
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़. पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए इसके चार वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शनिवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए. भाजपा में शामिल हुए इन नेताओं में राजकुमार वेरका, बलबीर ंिसह सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा और गुरप्रीत ंिसह कांगड़ शामिल हैं. बरनाला से कांग्रेस के पूर्व विधायक केवल ढिल्लों और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व विधायक सरूप चंद ंिसगला तथा मोंिहदर कौर जोश ने भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया. वे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र ंिसह शेखावत और सोमप्रकाश, पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख अश्विनी शर्मा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं-दुष्यंत गौतम, तरुण चुग, सुनील जाखड़ और मनंिजदर ंिसह सिरसा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए.

मोहाली से तीन बार विधायक रहे बलबीर सिद्धू पिछली कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे, जबकि रामपुरा फूल से तीन बार विधायक रहे गुरप्रीत कांगड़ राजस्व मंत्री थे.वेरका, माझा क्षेत्र के प्रमुख दलित नेता हैं और तीन बार विधायक भी रहे हैं. वह पिछली सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री थे. होशियारपुर के पूर्व विधायक सुंदर शाम अरोड़ा पिछली कांग्रेस सरकार में उद्योग और वाणिज्य मंत्री थे. बलबीर सिद्धू के भाई एवं मोहाली के महापौर अमरजीत ंिसह सिद्धू भी भाजपा में शामिल हो गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने और हरियाणा के पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन करने चंडीगढ़ पहुंचे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news