कोच्च स्पाइस कोस्ट मैराथन को रविवार को हरी झंडी दिखायेंगे तेंदुलकर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 25 Oct 2024 01:43 PM
कोच्च स्पाइस कोस्ट मैराथन को रविवार को हरी झंडी दिखायेंगे तेंदुलकर
ऑडियो सुनें

कोच्चि: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर रविवार को यहां स्पाइस कोस्ट मैराथन को हरी झंडी दिखायेंगे जिसमें 8000 से अधिक धावक भाग लेंगे। स्पर्धा में तीन वर्ग फुल मैराथन (42.2 किलोमीटर), हाफ मैराथन (21.1 किलोमीटर) और फन रन (पांच किलोमीटर) होंगे।

फुल मैराथन के लिये 600 प्रविष्टियां मिली हैं। तेंदुलकर ने कहा ,‘‘ एजियास फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कोच्चि स्पाइस कोस्ट मैराथन की मेरे दिल में खास जगह है। मैने हमेशा से भारत के खेल राष्ट्र बनने का सपना देखा है जिसमें युवा और बुजर्ु्ग खेलकूद में बढ चढकर हिस्सा लें और इस तरह के आयोजन की सफलता इसी की बानगी देती है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav