के संजय मूर्ति होंगे भारत के अगले नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Nov 2024 10:42 PM
के संजय मूर्ति होंगे भारत के अगले नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सरकार ने सोमवार को कहा कि के संजय मूर्ति भारत के अगले नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) होंगे. मूर्ति हिमाचल प्रदेश कैडर के 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं और वह गिरीश चंद्र मुर्मू का स्थान लेंगे. वह इस समय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में सचिव हैं.

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने एक अधिसूचना में कहा, ”भारत के संविधान के अनुच्छेद 148 के खंड (1) द्वारा दी गई शक्ति के आधार पर राष्ट्रपति ने के संजय मूर्ति को भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त किया है.” गिरीश चंद्र मुर्मू ने आठ अगस्त, 2020 को भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का पदभार ग्रहण किया. वह 20 नवंबर को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  2. 2 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  3. 3 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबार, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu