ओडिशा: शीर्ष माओवादी नेता जेल से ही करना चाहते हैं एमए की पढ़ाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 20 Nov 2024 09:41 PM
ओडिशा: शीर्ष माओवादी नेता जेल से ही करना चाहते हैं एमए की पढ़ाई

ऑडियो सुनें

ब्रह्मपुर. ओडिशा के ब्रह्मपुर क्षेत्र की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे प्रमुख माओवादी नेता सब्यसाची पांडा ने इस साल ओडिशा प्रदेश मुक्त विश्वविद्यालय (ओएसओयू) के माध्यम से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर करने की इच्छा जताई है. जेल के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

दो साल पहले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक करने वाले पांडा उन छह कैदियों में से एक हैं, जिन्होंने ओएसओयू में दो वर्षीय एमए (लोक प्रशासन) पत्राचार पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए दस्तावेज जमा किए हैं. छह में से 55 वर्षीय पांडा सहित चार दोषी हैं और दो विचाराधीन कैदी हैं.

ब्रह्मपुर र्सिकल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक डीएन बारिक ने कहा, ”हमने पांडा सहित छह कैदियों के दस्तावेज जमा कर दिए हैं, जो पत्राचार के माध्यम से दो वर्षीय एमए (लोक प्रशासन) में दाखिला लेने के इच्छुक हैं.” जेल शिक्षक सनातन खिल्लर ने कहा, ”उनके दाखिले के बाद, अध्ययन सामग्री प्रदान की जाएगी और कैदी अपने आप तैयारी करेंगे और परीक्षा देंगे.” पांडा को 18 जुलाई 2014 को ब्रह्मपुर में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह जेल में है. वह विभिन्न जिलों में 130 से अधिक माओवादी-संबंधित मामलों में आरोपी है. एक स्थानीय अदालत ने उसे राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल रश्मि अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबार, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  2. 2 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल रश्मि अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  3. 3 मुख्यमंत्री विजय ने स्क्वाश खिलाड़ियों जोशना और शमीना को 30-30 लाख रुपये देने की घोषणा की
  4. 4 छत्तीसगढ़: आत्मसमर्पण करने वाले आठ माओवादियों ने 10वीं कक्षा की ओपन स्कूल परीक्षा पास की
By Yogesh Kumar Sahu