जम्मू में रोहिंग्याओं को शरण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, पांच मुकदमे दर्ज किए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 24 Nov 2024 09:17 PM
जम्मू में रोहिंग्याओं को शरण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, पांच मुकदमे दर्ज किए

ऑडियो सुनें

जम्मू. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को बताया कि बिना किसी दस्तावेज और संभावित सुरक्षा खतरा पैदा करने वाले रोहिंग्या शरणार्थियों को शरण देने के मामले में स्थानीय मकान मालिकों के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने इस कार्रवाई को रोहिंग्या शरणार्थियों की अवैध घुसपैठ को रोकने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक ‘महत्वपूर्ण कदम’ करार दिया.

पुलिस ने यहां एक बयान में बताया, “जम्मू पुलिस ने कई मामलों की पहचान की और उन मकान मालिकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए, जिन्होंने जानबूझकर या अनजाने में बिना किसी दस्तावेज के रोहिंग्या शरणार्थियों को अपने मकान किराए पर दिये. इससे सुरक्षा को खतरा होने की आशंका है.” बयान के मुताबिक, “जम्मू के जिला आयुक्त ने जिले के सभी संपत्ति मालिकों को किराएदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य करने का आदेश जारी किया. यह निर्देश असामाजिक तत्वों और गैर कानूनी तरीके से रह रहे लोगों द्वारा उत्पन्न संभावित खतरे के बारे में बढ.ती चिंताओं के मद्देनजर आया है. आशंका है कि ये लोग किराए के मकानों का अवैध गतिविधियों के लिए उपयोग कर सकते हैं.”

पुलिस ने बताया कि उसने इस संबंध में एक व्यापक जांच शुरू की है और जम्मू के फरमान अली व श्रीनगर के आजम मलिक के खिलाफ नोवाबाद थाने में मुकदमे दर्ज किए हैं. बयान के मुताबिक, जम्मू के बठिंडी क्षेत्र के रहने वाले असीमा लतीफ, मोहम्मद शकील और जाकिर हुसैन के खिलाफ बहू फोर्ट थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत तीन और मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल रश्मि अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबार, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  2. 2 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल रश्मि अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  3. 3 मुख्यमंत्री विजय ने स्क्वाश खिलाड़ियों जोशना और शमीना को 30-30 लाख रुपये देने की घोषणा की
  4. 4 छत्तीसगढ़: आत्मसमर्पण करने वाले आठ माओवादियों ने 10वीं कक्षा की ओपन स्कूल परीक्षा पास की
By Yogesh Kumar Sahu