नवी मुंबई में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेश के चार नागरिक पकड़े गए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 25 Nov 2024 08:32 PM
नवी मुंबई में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेश के चार नागरिक पकड़े गए

ऑडियो सुनें

ठाणे. पुलिस ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई कस्बे में अवैध रूप से रहने के आरोप में एक बांग्लादेशी दंपत्ति और उनके बेटे एवं बेटी को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. नवी मुंबई पुलिस के मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ के र्किमयों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर रविवार शाम जुहूगांव में एक आवास पर छापा मारा और करीब 40 वर्षीय दंपति तथा उनके 20 एवं 22 वर्ष के दो बच्चों को गिरफ्तार कर लिया.

वाशी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पुलिस को उनके, भारत आने और यहां रहने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी मजदूरी करते थे और उनमें से एक मछली भी बेचता था. पुलिस के अनुसार, उनके खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल रश्मि अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबार, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  2. 2 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल रश्मि अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  3. 3 मुख्यमंत्री विजय ने स्क्वाश खिलाड़ियों जोशना और शमीना को 30-30 लाख रुपये देने की घोषणा की
  4. 4 छत्तीसगढ़: आत्मसमर्पण करने वाले आठ माओवादियों ने 10वीं कक्षा की ओपन स्कूल परीक्षा पास की
By Yogesh Kumar Sahu