एशियाई तलवारबाजी परिसंघ के महासचिव बने राजीव मेहता

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 06 Dec 2024 03:55 PM
एशियाई तलवारबाजी परिसंघ के महासचिव बने राजीव मेहता
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व शीर्ष अधिकारी राजीव मेहता को एशियाई तलवारबाजी परिसंघ (एफसीए) का महासचिव चुना गया है। वह इस पद पर काबिज होने वाले देश के पहले प्रशासक हैं। मेहता को एक दिसंबर को उज्बेकिस्तान के ताशकंद में संस्था की आम सभा की बैठक के दौरान एफसीए के महासचिव के रूप में चुना गया था।

मेहता ने 2014 से 2022 तक आठ वर्षों तक आईओए के महासचिव के रूप में कार्य किया। वह वर्तमान में भारतीय तलवारबाजी संघ के भी महासचिव हैं। मेहता का 2024-28 की अवधि के लिए एफसीए महासचिव के रूप में चुनाव अंतरराष्ट्रीय संघों में भारतीय खेल प्रशासकों के बढ़ते प्रभाव को उजागर करता है।

एफसीए में महाद्वीप के 46 सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व है। मेहता ने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि आंतरिक और बाहरी हितधारकों के साथ मजबूत कामकाजी संबंध हमें एफसीए की उन्नति के लिए बेहतर लाभ हासिल करने में मदद करेंगे। हमारा लक्ष्य तलवारबाजी में सहयोग, खुलेपन और पारर्दिशता के एक नए युग की शुरुआत करना है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital