कार से एक लाख का गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

रायपुर. पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को इंडिका कार में करीब 1 लाख रुपये कीमत के गांजे की तस्करी करते आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. आरोपी शंकर निषाद (40 वर्ष) अमलेश्वर, जिला दुर्ग का निवासी बताया गया है.उसके खिलाफ धारा 20 (बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार और गांजे को जप्त किया गया. मिली जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सेल की टीम को मुखबीर से ,सूचना मिली थी
कि एक व्यक्ति इंडिका कार में गांजा रखा है,जो अमलेश्वर की ओर जा रहा है. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम, सायबर यूनिट और थाना
डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा महादेव घाट चौकी पास गांजा तस्कर को पकड़ने हेतु ट्रैप पार्टी लगाया गया. इसी दौरान ट्रैप पार्टी ने उक्त कार को रूकवाने का प्रयास किया, परंतु चालक कार को और तेज गति से चलाते हुए भागने का प्रयास किया जिसे पीछा कर रुकवाया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button