नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग लड़की से बस में सामूहिक दुष्कर्म, चालक सहित चार गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 08 Jun 2022 02:37 PM
नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग लड़की से बस में सामूहिक दुष्कर्म, चालक सहित चार गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बेतिया. बिहार के पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित एक बस अड्डे पर खड़ी बस में एक नाबालिग लड़की (उम्र करीब 17 साल) को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में बस चालक, कन्डक्टर और खलासी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बेतिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)मुकुल परिमल पांडेय ने मंगलवार की दोपहर हुई इस घटना के बारे में बुधवार को बताया कि पीड़िता ने कल शाम को थाने आकर मामले की जानकारी दी जिसके बाद उसे चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चारों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुकुल ने बताया कि मामले की गहनतापूर्वक जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। बताया जाता है पीड़िता उक्त बस में सवार होकर पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी से बेतिया मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 10 बजे पहुंची थी।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav