बंगाल: इस्कॉन के श्रद्धालुओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 31 Dec 2024 07:50 PM
बंगाल: इस्कॉन के श्रद्धालुओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की
ऑडियो सुनें

कोलकाता. इस्कॉन भक्तों ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए शांतिपूर्ण 2025 की खातिर मंगलवार को यहां एक प्रार्थना में भाग लिया. पड़ोसी देश में शेख हसीना सरकार के गिरने बाद से हिंदू समुदाय हमलों का सामना कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के सैकड़ों अनुयायियों ने बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए ‘हरे कृष्ण’ का जाप किया.

पड़ोसी देश में हिंदुओं की सुरक्षा की मांग वाली तथा शांतिपूर्ण 2025 की कामना करने वाली तख्तियां थामे इस्कॉन श्रद्धालु अल्बर्ट रोड केंद्र में प्रार्थना में शामिल हुए. इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने कहा, ह्लहम ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक 2025 में हर दिन शांति से रह सकें.ह्व उन्होंने कहा कि 2024 में बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए स्थिति बहुत भयानक रही. उन्होंने कहा, ह्लहमें उम्मीद है कि 2025 में उन्हें न्याय और शांति मिलेगी.ह्व बांग्लादेश में पांच अगस्त को शेख हसीना नीत अवामी लीग सरकार के पतन के बाद से अशांति बनी हुई है तथा देश के 50 से अधिक जिलों में सैकड़ों हमले हो चुके हैं. बांग्लादेश की कुल 17 करोड़ की आबादी में आठ प्रतिशत हिंदू हैं.

दास ने इससे पहले मांग की थी कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार देश में अशांति फैलाने वाले कट्टरपंथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे और उन्हें गिरफ्तार करे ताकि अल्पसंख्यकों में विश्वास पैदा हो सके. उन्होंने जेल में बंद हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास और गिरफ्तार अन्य साधु-संतों की तत्काल रिहाई की भी मांग की है. चिन्मय कृष्ण दास को बांग्लादेश की एक अदालत में दो जनवरी को पेश किया जाएगा.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu