केरल पुलिस ने अभिनेत्री हनी रोज का बयान दर्ज किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Jan 2025 09:35 PM
केरल पुलिस ने अभिनेत्री हनी रोज का बयान दर्ज किया
ऑडियो सुनें

कोच्चि. केरल पुलिस ने मलयालम अभिनेत्री हनी रोज के सोशल मीडिया पेज पर कथित अश्लील टिप्पणियों के खिलाफ उनके द्वारा दर्ज की गई शिकायत के संबंध में उनका (अभिनेत्री हनी रोज का) बयान दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री सोमवार को सेंट्रल पुलिस थाने पहुंची और अपना बयान दर्ज कराया. कोच्चि सेंट्रल पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए यौन उत्पीड़न की शिकायत पर 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनमें से एक को गिरफ्तार भी कर लिया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “हमने अपनी जांच तेज कर दी है. जिन लोगों ने ऐसी टिप्पणियां पोस्ट की थीं, उनमें से कई ने उन्हें हटा दिया है. ऐसी पोस्ट को पुन: प्राप्त करने और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं.” रविवार रात अभिनेत्री द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान पाननगडू के रहने वाले 60 वर्षीय शाजी के रूप में हुई है.

आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 75 और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67 भी शामिल है. हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ जारी है.” बीएनएस की धारा 75 यौन उत्पीड़न से संबंधित है तथा आईटी अधिनियम की धारा 67 में इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री के प्रकाशन या प्रसारण के लिए दंड का प्रावधान है.

अभिनेत्री ने रविवार को फेसबुक पर एक पोस्ट कर एक व्यक्ति पर उनका पीछा करने और सोशल मीडिया मंचों सहित अन्य माध्यमों से अनुचित यौन टिप्पणियां करने का आरोप लगाया था, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया था कि इससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है.

कई लोगों ने इस पोस्ट के नीचे आपत्तिजनक टिप्पणियाँ पोस्ट कीं, जिसके बाद रोज. ने पुलिस से संपर्क किया. उन्होंने सोमवार को फिर से सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट किया, जिसमें उन लोगों के खिलाफ. लिखा गया था, जो सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनके पहनावे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं. हनी रोज. मलयालम, तमिल और तेलुगु की कुछ फ.ल्मिों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu