तेलंगाना के खम्मम जिले के एक सरकारी स्कूल में सिर्फ एक छात्रा और एक शिक्षक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 08 Jan 2025 08:29 PM
तेलंगाना के खम्मम जिले के एक सरकारी स्कूल में सिर्फ एक छात्रा और एक शिक्षक
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. तेलंगाना के खम्मम जिले के एक गांव में स्थित विद्यालय में सिर्फ एक छात्रा और एक शिक्षक है. नामांकन के अभाव में इस शैक्षणिक सत्र में इस विद्यालय को सिर्फ एक छात्रा के लिए संचालित किया जा रहा है. जिले के शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”जिले के वायरा मंडल के उच्च प्राथमिक विद्यालय में चौथी कक्षा में केवल एक ही छात्रा अध्ययनरत है और यह सुनिश्चित किया जाता है कि उसकी शिक्षा बिना किसी व्यवधान के जारी रहे.” उन्होंने बताया कि यद्यपि स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या अच्छी थी लेकिन पिछले कुछ वर्षों में नामांकन में लगातार कमी आई.

अधिकारी ने बताया कि विद्यालय में नामांकन में कमी होने का मुख्य कारण निजी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के प्रति लोगों की बढ़ती प्राथमिकता है. एक कारण यह भी है कि अभिभावक कक्षा चार के बाद अपने बच्चों का राज्य द्वारा संचालित सामाजिक कल्याण आवासीय विद्यालयों में दाखिला करवाते हैं. उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक ही शिक्षक स्कूल का प्रबंधन कर रहे हैं क्योंकि स्टाफ का आवंटन निर्धारित छात्र-शिक्षक अनुपात के अनुसार होता है.

अधिकारी ने बताया कि प्रयास किए जा रहे हैं कि आगामी शैक्षणिक वर्ष में अभिभावक इस स्कूल में अपने बच्चों का दाखिला कराएं.
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आगामी शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 25 छात्र दाखिला लेंगे. उन्होंने कहा, ”वास्तव में, हमारे पास उच्च योग्यता वाले शिक्षक हैं.” अधिकारी ने बताया कि अधिक से अधिक छात्रों को आर्किषत करने के लिए स्कूल ने ‘वी कैन लर्न’ नामक एक अभिनव कार्यक्रम शुरू किया है, जो अंग्रेजी और संचार कौशल को बढ़ाने पर केंद्रित है. स्कूल में प्रवेश को बढ़ावा देने के लिए इस पहल को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu